होम देश में कोरोना रिकवरी रेट 63% के पार, अब तक 7.53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 22, 2020 08:16 PM

देश में कोरोना रिकवरी रेट 63% के पार, अब तक 7.53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक

देश में कोरोना रिकवरी रेट 63% के पार, अब तक 7.53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक

देश में कोरोना रिकवरी रेट 63% के पार, अब तक 7.53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक

भारत (India) में 24 घंटे में रिकॉर्ड 28,472 कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से मरीजों के उबरने की दर बुधवार को बढ़कर 63.13 प्रतिशत हो गई. वहीं मृत्युदर कम होकर 2.41 प्रतिशत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय के आज सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 7,53,049 पहुंच गई है, जबकि इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या अब भी 3,41,916 है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के मामलों के प्रभावी क्लिनिकल प्रबंधन की वजह से मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और संक्रमण से मृत्युदर लगातार कम हो रही है. मंगलवार को जहां संक्रमित लोगों के मरने की दर 2.43 फीसद थी जो और भी कम होकर 2.41 प्रतिशत हो गयी. 17 जून को मृत्युदर 3.36 प्रतिशत थी.

स्वस्थ्य होने की दर में लगातार हो रही बढ़ोतरी

मंत्रालय ने कहा, ''राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है वहीं 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है.' मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की लगातार बढ़ती संख्या और उपचाराधीन तथा स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या में बढ़ता अंतर इस बात का प्रमाण है कि केंद्र द्वारा अपनाई गयीं और राज्यों द्वारा लागू नीतियों के अपेक्षित परिणाम मिल रहे हैं.भारत में कोरोना का आंकड़ा 12 लाख पार

आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 के कुल 12 लाख केस सामने आ चुके हैं. यह दुनिया के कुल केस का करीब 8% है. दुनिया में फिलहाल करीब 1.51 करोड़ केस हैं. सबसे अधिक केस अमेरिका में हैं. भारत तीसरे नंबर पर है. दुनिया में तकरीबन 6.20 लाख लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं. इनमें से करीब 29 हजार भारतीय हैं. कोरोना का कहर किस कदर बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस समय रोज तकरीबन सवा 2 लाख केस आ रहे हैं. भारत में ही रोजाना करीब 40 हजार केस आने लगे हैं. कोविड19इंडिया के मुताबिक बुधवार को शाम 7 बजे तक देश में करीब 10 हजार केस आ चुके थे. इसके साथ ही देश में कुल केस का आंकड़ा 12 लाख पार कर गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)