होम इग्नू की परीक्षाओं का सितंबर में होगा आयोजन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2020 09:06 PM

इग्नू की परीक्षाओं का सितंबर में होगा आयोजन

इग्नू की परीक्षाओं का सितंबर में होगा आयोजन

इग्नू की परीक्षाओं का सितंबर में होगा आयोजन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून सत्रांत की परीक्षाओं का आयोजन सितंबर में होगा। ये परीक्षाएं कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दी गई थीं। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कमलेश मीणा ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षाओं के दौरान डब्ल्यूएचओ, भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए सभी मानदंडों का पालन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इग्नूके जुलाई के सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी की गई है। इग्नू अपने छात्रों को विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है और सभी तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन मोड और ऑल इंडिया रेडियो की मदद ले रहा है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से असाइनमेंट, एग्जामिनेशन और री-रिजस्ट्रेशन फॉर्म जमा किया जा सकते है।

इग्नू ने जनवरी सत्र की सभी इंडक्शन मीटिंग्स का आयोजन ऑनलाइन मोड से किया। इसी सत्र के लिए आईसीटी आधारित शिक्षण उपकरणों के माध्यम से शैक्षणिक परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया, ताकि छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों का लाभ मिल सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)