होम पीएम मोदी बोले, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2020 09:03 PM

पीएम मोदी बोले, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया

पीएम मोदी बोले, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया

पीएम मोदी बोले, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन चुनौतियों के अलावा क्‍लाइमेट चेंज जैसी लंबी अवधि की चुनौतियां भी हमारी प्राथमिकता में हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद यह पहली बार है जब पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल हुए हैं। भारत सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 सत्र के लिए निर्वाचित हुआ है।

 पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने अपने राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाई। इस साल हम संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत ने शुरुआत से ही संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों को समर्थन दिया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष भारतीय थे।

- हमारा सिद्धांत सबका साथ सबका विकास और सबका विश्‍वास है।

- पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच हमने आत्‍मनिर्भर अभियान चलाया।

- हमारी सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया।

- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमनें 150 से अधिक देशों में चिकित्सा एवं अन्‍य सामग्री पहुंचाई है।

- पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्‍मान भारत योजना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)