होम राजनाथ का लेह दौरा, दिए कड़े सन्देश, जवानों का मनोबल होगा ऊँचा
राजनाथ का लेह दौरा, दिए कड़े सन्देश, जवानों का मनोबल होगा ऊँचा
गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण स्थितियों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार सुबह लेह के दौरे पर पहुंचे। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब रक्षामंत्री के लेह दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के बाद रक्षा मंत्री का यह दौरा चीन को सख्त संदेश देने वाला होगा। रक्षामंत्री ने वहां जाकर कहा कि हमारी एक इंच ज़मीन कोई छू भी नहीं सकता, लेकिन सभी जानते है कि चीन हमारी ज़मीन पर अभी भी है,रोज उसके विषय में सैन्य व राजनयिक स्तर पर वार्ता भी चल रही है, राजनाथ ने माना कि वार्ता चल रही है और वे ये वायदा भी नहीं कर सकते कि कितनी सफल होगी पर कोई हमारी ज़मीन छू भी नहीं सकता,चीन को हम अपनी ज़मीन से कितना पीछे और कब तक हटा पायेंगे ,ये तो वक्त बताएगा लेकिन आज पीएम के बाद रक्षा मंत्री के ये दौरे हमारे जवानों का मनोबल ऊँचा करने और दुश्मन को कड़े सन्देश देने में ज़रूर सफल होंगे, फिलहाल यही उम्मीद की जा सकती है।
कोरोना से सतर्कता
कोरोना का संंक्रमण फिर से सिर उठा चुका है। देश में मरीजों का आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा है, वह खतरे की घंटी है। अनलॉक में देश में कहीं भी लोगों में कोरोना के प्रति गंभीरता नहीं दिखी है। यह गलत है। अगर हम अब भी लापरवाह बने रहे तो बड़ी मुश्किल खड़ी कर देंगे और हर एक के लिए दिक्कत बन जाएंगे। लिहाजा, कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीरता दिखानी होगी।
जीडीपी में गिरावट संभव
कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर कितना बुरा असर हुआ है इसका अभी ठीक-ठीक अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि स्थिति की गंभीरता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि तमाम रेटिंग एजेंसियां जीडीपी में गिरावट के अनुमान को बढ़ाती जा रही हैं। घरेलू रेटिंग एजेंसी का मानना है कि वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 9.5 फीसदी तक की गिरावट आएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।