होम क्या अब त्वचा पर चकत्ते भी हैं कोरोना वायरस का लक्षण?
क्या अब त्वचा पर चकत्ते भी हैं कोरोना वायरस का लक्षण?
कोरोना वायरस महामारी से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है। इस वक्त कोरोना के मामले एक करोड़ 38 लाख के पार जा चुके हैं, लेकिन अब भी ये साफ नहीं है कि संक्रमण कितना जोखिम भरा हो सकता है या इसके लक्षण कितने गंभीर हो सकते हैं। इसके अलावा कोविड-19 के लक्षण हर मरीज़ में अलग तरह के दिखाई देते हैं, बच्चों, बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं या युवाओं में इसके लक्षणों को लेकर अब भी कुछ साफ नहीं है। कोविड-19 एक सांस से जुड़ा संक्रमण है, लेकिन लोगों में इससे अलग लक्षण भी देखे जा रहे हैं, जैसे त्वचा पर चकत्ते।
लंदन के किंग्ज़ कॉलेज द्वारा किए गए एक शोध में कोरोना का एक नया लक्षण सामने आया। कई लोगों में बुख़ार, खांसी और सांस में तकलीफ के साथ त्वचा पर चकत्ते भी देखे गए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।