होम लद्दाख से राजनाथ सिंह का चीन को सख्त संदेश
लद्दाख से राजनाथ सिंह का चीन को सख्त संदेश
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के बाद चीन के पीछे हटते कदमों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं। उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के साथ सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और एलएसी पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री ने लुकुंग चौकी पर जाकर भारतीय सेना के जवानों एवं अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी ने हमारे स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।वहीं, इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार शाम श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह शामिल रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।