होम पाकिस्तान के विदेश में कार्यरत 200 पायलटों के लाइसेंस की जांच जारी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 17, 2020 08:32 PM

पाकिस्तान के विदेश में कार्यरत 200 पायलटों के लाइसेंस की जांच जारी

पाकिस्तान के विदेश में कार्यरत 200 पायलटों के लाइसेंस की जांच जारी

पाकिस्तान के विदेश में कार्यरत 200 पायलटों के लाइसेंस की जांच जारी

पाकिस्तान ने विदेश में कार्यरत अपने ज्यादातर पायलटों के लाइसेंस को अनुमोदित या मान्य करार दिया है। पाकिस्तान के विमानन प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि 200 ऐसे पायलट जिन्होंने गलत तरीके से लाइसेंस हासिल किये हैं उनकी अभी जांच चल रही है। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोकर ने बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, मलेशिया, वियताम, बहरीन, इथियोपिया, हांगकांग, ओमान, कतर और कुवैत में कार्यरत 176 में से 166 पायलटों के लाइसेंस में कोई गड़बड़ी नहीं है।

खोकर ने बताया कि शेष दस पायलटों के लाइसेंस की सत्यपान की प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 10 देशों की एयरलाइंस को पायलट की पात्रता के बारे में उनके आग्रह के बाद सूचित किया है। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण की विश्वसनीयता तथा पायलटों की स्थिति को लेकर जून से ही सवाल उठ रहे हैं। उस समय पाकिस्तान के विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने संसद में यह कहकर सभी को सन कर दिया था कि पाकिस्तान ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक-तिहाई पायलटों को उड़ानों से हटा दिया है क्योंकि उन्होंने पायलट परीक्षा में 'धोखाधड़ी' की थी। इसके बाद यूरोपीय संघ की उड्डयन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिसतान की राष्ट्रीय एयरलाइन को यूरोप के देशों में उड़ान से छह माह के लिये रोक दिया।

कुछ देशों ने उनकी एयरलाइन में काम कर रहे पाकिस्तानी पायलटों को उड़ान से रोक दिया। पाकिस्तान में 22 मई को हुये एयरबस 320 विमान हादसे के बाद पायलटों के लाइसेंस की जांच ने जोर पकड़ा। जांच का पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से बाहर भी विस्तार हुआ और पाया गया कि पाकिस्तान के 860 पायलटों में से 260 ने पायलटा परीक्षणा में धोखाधड़ी की इसके बावजूद उन्हें नागिरक उड्डयन प्राधिकरण ने लाइसेंस जारी कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)