होम राजभवन में मंडराया कोरोना का खतरा, आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर लगी रोक

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 17, 2020 08:29 PM

राजभवन में मंडराया कोरोना का खतरा, आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर लगी रोक

राजभवन में मंडराया कोरोना का खतरा, आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर लगी रोक

राजभवन में मंडराया कोरोना का खतरा, आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर लगी रोक

 कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते राजभवन में 31 जुलाई 2020 तक सभी सौजन्य भेंट स्थगित की जाती है। आवश्यक होने पर नागरिकगण राजभवन सचिवालय में पत्र भेजकर या दूरभाष पर विषय से अवगत करा सकते हैं। साथ ही ईमेल भी किया जा सकता है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि अभी पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए नागरिक विशेष सावधानी बरतें जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। अनावश्यक घर से बाहर न निकले। अपने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

राज्यपाल ने कहा है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखे और अपने हाथों को बार-बार साबून से धोयें। यदि किसी को सर्दी या फ्लू हो तो खांसते समय रूमाल या टीसू पेपर का इस्तेमाल करें। आपस में निश्चित दूरी बनाकर रखें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और परीक्षण कराएं, साथ ही सजग और जागरूक रहें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)