होम सुप्रीम कोर्ट ने कहा, महंगे इलाज के कारण कोरोना का कोई मरीज अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2020 12:30 AM

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, महंगे इलाज के कारण कोरोना का कोई मरीज अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, महंगे इलाज के कारण कोरोना का कोई मरीज अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, महंगे इलाज के कारण कोरोना का कोई मरीज अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज का खर्च नियंत्रित किए जाने के मामले में मंगलवार को कहा कि इलाज का खर्च हर राज्य में भिन्न हो सकता है इसलिए कोर्ट इलाज का खर्च रेगुलेट नहीं कर सकता। हालांकि कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह विचार करे कि निजी अस्पतालों में खर्च रेगुलेट करने के लिए क्या किया जा सकता है। कोर्ट ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस बारे में सभी संबंधित पक्षों और याचिकाकर्ता के साथ बैठक कर गाइड लाइन या आदेश जारी करने की संभावनाओं पर विचार करने को भी कहा है।

निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का खर्च नियंत्रित करने का सुझाव

कोर्ट ने कहा कि कोरोना की मौजूदा स्थिति में इलाज महंगा नहीं होना चाहिए। किसी के अस्पातल पहुंचने में इलाज का खर्च बाधा नहीं बनना चाहिए। महंगे इलाज के कारण कोई अस्पताल से नहीं लौटना चाहिए।ये टिप्पणियां और निर्देश चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के खर्च को रेगुलेट किए जाने की मांग वाली सचिन जैन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए।

कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह सभी संबंधित पक्षों के साथ एक सप्ताह में बैठक करके इलाज खर्च नियंत्रित किये जाने की संभावनाएं तलाशे। बैठक में जो भी निर्णय हो उसे कोर्ट के सामने मंजूरी के लिए पेश किया जाए ताकि इस बारे में कोई आदेश जारी किया जा सके।

केंद्र सरकार को गाइड लाइन की संभावना पर विचार करने को कहा

इससे पूर्व मामले पर बहस के दौरान निजी अस्पतालों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि अस्पतालों में इलाज खर्च के बारे में राज्यों के अपने अलग-अलग मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए इलाज की एक समान सीमा नहीं तय की जा सकती। इस पर कोर्ट ने कहा कि पूरे देश के लिए समान आदेश देना मुश्किल होगा क्योंकि हर राज्य की स्थिति अलग है। उनके सामने गुजरात का मॉडल है जिसे काफी अच्छा माना गया है। हालांकि उसकी भी आलोचना हुई है और उसे महाराष्ट्र के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा। कोर्ट ने कहा कि हम ऐसा नहीं सोचते कि केंद्र सरकार इलाज की कीमतें नियंत्रित करे लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि केंद्र सरकार कुछ भी न करे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)