होम विश्व हिंदू परिषद ने पीएम केपी ओली के बयान पर कहा- अयोध्या वही जिसे दुनिया जानती है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2020 12:10 AM

विश्व हिंदू परिषद ने पीएम केपी ओली के बयान पर कहा- अयोध्या वही जिसे दुनिया जानती है

विश्व हिंदू परिषद ने पीएम केपी ओली के बयान पर कहा- अयोध्या वही जिसे दुनिया जानती है

विश्व हिंदू परिषद ने पीएम केपी ओली के बयान पर कहा- अयोध्या वही जिसे दुनिया जानती है

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा है कि भगवान श्री राम और भगवान पशुपति नाथ भारत और नेपाल के हिंदू समाज के बीच अटूट धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों का आधार हैं.

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म भूमि के संबंध में धर्म-ग्रंथों, परंपरा, जनश्रुति और इतिहास में एकमत से वर्णन है कि वर्तमान अयोध्या ही भगवान श्री राम की जन्मभूमि है और इस संबंध में कहीं कोई भी दूसरा मत कभी व्यक्त नही किया गया.

आलोक कुमार ने हर साल श्री राम की बारात भारत स्थित अयोध्या से नेपाल के जनकपुरी में जाने की भी बात कही. उनका कहना है कि इस संबंध में भ्रम फैलाना संभव ही नहीं है. कुमार के मुताबिक श्री राम और अयोध्या के संबंध में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का बयान संभवतः किसी विदेशी ताकत के दबाव में भारत और नेपाल के धर्मनिष्ठ हिंदू समाज के अटूट संबंधों को तोड़ने का एक असफल प्रयास भर है.

आलोक कुमार का कहना है कि प्रधानंत्री ओली के बयान पर उनके अतिरिक्त शायद कोई भी अन्य व्यक्ति विश्वास नहीं करेगा. मालूम हो कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने एक कार्यक्रम के दौरान विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि "असली अयोध्या नेपाल में है, भारत में नहीं. श्री राम नेपाली हैं, भारतीय नहीं."

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना की जाने लगी, जिसके बाद नेपाल विदेश मंत्रालय को प्रधानमंत्री ओली के बयान पर सफाई पेश करनी पड़ी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)