होम राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच जयपुर पहुंचेंगी पूर्व CM वसुंधरा राजे
राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच जयपुर पहुंचेंगी पूर्व CM वसुंधरा राजे
राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे बुधवार को धौलपुर से जयपुर पहुंचेंगी. हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी कोई औपचारिक मीटिंग प्रस्तावित नहीं है.
बहरहाल, राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर वसुंधरा राजे ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. राज्य में सियासी घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और राज्यसभा सदस्य ओम माथुर लगातार बोल रहे हैं, लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चुप्पी साधे रहीं हैं.इससे पहले, वसुंधरा राजे ने शनिवार और रविवार को दो ही ट्वीट किए जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं था. विधायकों की खरीद-फरोख्त के केस में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एफआईआर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीजेपी पर निशाना साधने के जवाब में वसुंधरा राजे के जवाब का मीडिया इंतजार करता रहा, मगर उनका रिएक्शन देखने को नहीं मिला.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।