होम दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए 1606 नए कोरोना मामले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2020 12:21 AM

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए 1606 नए कोरोना मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए 1606 नए कोरोना मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए 1606 नए कोरोना मामले

 राजधानी में कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है और लगातार सातवें दिन मंगलवार को भी नये मामल़ों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही।

राजधानी में संक्रमितों की संख्या 1.16 लाख के करीब पहुंच गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 80 फीसदी से अधिक हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार नये मामले 1606 रहे जबकि 1924 ने वायरस को शिकस्त दी।

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा हालांकि 115346 पर पहुंच गया जबकि इसमें से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 93236 अर्थात 80.83 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नौ जुलाई को रिकार्ड 4027 मरीज ठीक हुए थे। पिछले 24 घंटों में 35 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 3446 पहुंच गयी।

इस दौरान राहत देने वाली बात यह रही कि निषिद्ध जोनों की संख्या एक घटकर 657 रह गई। सात जुलाई को नये मामले घटकर 1379 रहे थे। इससे पहले दिल्ली में 23 जून को 3947 एक दिन के सर्वाधिक मामले आए थे।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरा राज्य है जहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है। महाराष्ट्र में वायरस का आंकड़ा 2.67 लाख से भी अधिक है।

दिल्ली में सक्रिय मामल़ों की संख्या भी आज 19017 से घटकर 18644 रह गई। कोरोना जांच में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी से कुल जांच का आंकड़ा 713908 पर पहुंच गया। दिल्ली में 10 लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत भी बढ़कर 37574 हो गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)