होम भाजपा शासन में अपराधियों का सड़क से लेकर जेल तक सिंडीकेट : अखिलेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2020 12:27 AM

भाजपा शासन में अपराधियों का सड़क से लेकर जेल तक सिंडीकेट : अखिलेश

भाजपा शासन में अपराधियों का सड़क से लेकर जेल तक सिंडीकेट : अखिलेश

भाजपा शासन में अपराधियों का सड़क से लेकर जेल तक सिंडीकेट : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ताधारी दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश में सड़क से लेकर जेल तक अपराधियों द्वारा संगठित सिंडीकेट चलाए जा रहे हैं। अखिलेश ने यहां मंगलवार को जारी अपने एक बयान में कहा, 'सिद्धार्थनगर जिला कारागार में कैदियों द्वारा कमीशन देकर जेल में रकम मंगवाने का रैकेट सामने आया है। अलीगढ़ में सत्ता के मद में चूर भाजपा नेत्री पूर्व मेयर के पति ने चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने पर टोकने वाले पुलिसकर्मियों को धमकी दी। सत्ता की हनक के चलते भाजपा नेता, रिश्तेदार अपनी मनमर्जी के मालिक बन बैठे हैं। उन्हें कानून का कतई डर नहीं है।'

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में सरकार लोगों में सुरक्षा, रोजगार और भविष्य के प्रति सकारात्मक रवैया दिखाने में पूर्णत: विफल रही है। गोरखपुर में रविवार को सहजनवां में एक युवक ने जहर खा लिया। बड़हलगंज एरिया में महिला ने फांसी लगा ली। यहां एक हफ्ते के भीतर 11 लोगों ने जान गंवाई। आज बाराबंकी में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार में पति-पत्नी, दो मासूम बच्चों सहित चार लोग संदिग्ध स्थिति में मृत पाए गए।

सपा मुखिया ने कहा कि अपराधियों को राजनीति में आने से रोकना चाहिए। समाजवादी पार्टी ने खराब छवि वालों को टिकट न देने का निर्णय बहुत पहले ही ले लिया है। पारदर्शी एवं स्वच्छ राजनीति के लिए राजनीतिक दलों एवं सरकार को स्वस्थ परंपराओं का निर्वाह करना ही होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)