होम त्रिपुरा में कोरोना के 26 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,094 पहुंची

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 14, 2020 09:54 PM

त्रिपुरा में कोरोना के 26 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,094 पहुंची

त्रिपुरा में कोरोना के 26 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,094 पहुंची

त्रिपुरा में कोरोना के 26 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,094 पहुंची

 त्रिपुरा में 26 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,094 हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमारी से अब तक कुल 1,475 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 603 रह गई है।अधिकारियों ने बताया कि ताजा मामलों में, पश्चिम त्रिपुरा जिले से सबसे अधिक 12 मामले सामने आये हैं, जबकि सिपाहीजला जिले से पांच, खोवाई जिले से तीन, पश्चिमी त्रिपुरा और गोमती जिले से दो-दो और उत्तरी त्रिपुरा तथा धलाई जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं। राज्य में अब तक इससे दो लोगों की मौत हुई है, जो सांस संबंधी बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच, वरिष्ठ मंत्री और मंत्रिमंडल प्रवक्ता रतन नाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर त्रिपुरा सरकार ने तीव्र एंटीजन जांच करने का फैसला किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)