होम हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनें, सोनिया गांधी ने दी मंजूरी
हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनें, सोनिया गांधी ने दी मंजूरी
हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को गुजरात कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia gandhi) ने शनिवार को हार्दिक पटेल को पार्टी की गुजरात राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
बता दें कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन के अगुआ एवं कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कुछ दिन पहले विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था.
गुजरात में राज्यसभा की चार सीट पर गत माह हुए चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. आगामी सितंबर 2020 तक इन 8 सीटों कच्छ की अबडासा, सौराष्ट्र की गढडा, धारी, मोरबी, लींबडी, मध्य गुजरात की करजण, दक्षिण गुजरात की कपराडा व डांग पर चुनाव प्रस्तावित हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।