होम चीनी वैज्ञानिक ने खोला राज, चीन ने छुपाई दुनिया से कोरोना की जानकारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2020 08:22 PM

चीनी वैज्ञानिक ने खोला राज, "चीन ने छुपाई दुनिया से कोरोना की जानकारी

चीनी वैज्ञानिक ने खोला राज, "चीन ने छुपाई दुनिया से कोरोना की जानकारी

चीनी वैज्ञानिक ने खोला राज, चीन ने छुपाई दुनिया से कोरोना की जानकारी

चीन पर कोरोना वायरस महामारी के फैलाने और उससे जुड़े तथ्यों को छुपाने के आरोप लगते रहे हैं। इस बार एक प्रमुख चीन की वैज्ञानिक ने आरोप लगाया है कि चीन ने जब दुनिया को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी, उससे कहीं पहले चीन को इस बात की जानकारी थी, जिसे छुपाया गया है। चीनी वैज्ञानिक डॉ. ली मेंग किसी तरह से अपनी जान बचाकर अब अमेरिका पहुंची हैं।

महिला वैज्ञानिक डॉ. ली मेंग यान ने कहा कि उनके रिसर्च को नजरअंदाज किया गया है। अगर सुपरवाइजर ने रिसर्च को नकारा नहीं होता तो आज इस वायरस से इतने लोगों की जान नहीं जाती। डॉ. ली मेंग यान उन चुनिंदा वैज्ञानिकों में शामिल थीं, जिन्हें कोरोना वायरस की सबसे पहले जानकारी थी।

पकड़े जाने पर था जान का खतरा

हॉन्गकॉन्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वायरोलॉजी और इम्यूनोलॉजी की एक्सपर्ट रहीं वैज्ञानिक डॉ. ली मेंग यान हॉन्गकॉन्ग से भागकर अप्रैल में अमेरिका चली गईं थीं। ली मेंग यान ने बताया कि उन्होंने कैंपस से निकलने के दौरान काफी सावधानी बरती थी। अगर वह सीसीटीवी कैमरे या फिर किसी की नजर में आ जातीं तो उन्हें या तो जेल में डाल दिया जाता या फिर कहीं और छुपा दिया जाता।

अमेरिका में जाकर खोला राज

एक अमेरिकी टीवी चैनल से बात करते हुए ली मेंग यान ने कहा कि फिलहाल वह एक अज्ञात जगह पर हैं। हालांकि अभी भी उन्हें परेशान किया जा रहा है और तरह-तरह के अटैक किए जा रहे हैं। वैसे आपको बता दें यह पहला मौका नहीं है जब चीन की चालबाजी सामने आई है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और खुद डब्ल्यूएचओ ने चीन पर कोरोना वायरस फैलाने का संदेह जताया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)