होम तमिलनाडु में कोरोना के 3965 नये मामले, 69 मरीजों की मौत
तमिलनाडु में कोरोना के 3965 नये मामले, 69 मरीजों की मौत
तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 3,965 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,34,226 हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि 69 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,898 हो गई।बुलेटिन में कहा गया है कि आज 3,591 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 85,915 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मामले 46,410 हैं। शनिवार को 37,825 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जिससे अभी तक जांच किये गए नमूनों की संख्या बढ़कर 15,66,917 हो गई। चेन्नई में ताजा मामलों में और कमी दर्ज की गई क्योंकि केवल 1,185 नये मामले सामने आये, इसके साथ ही कुल मामले 76,158 हो गए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।