होम काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए: ब्रिटेन के PM ने की अपील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2020 08:28 PM

काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए: ब्रिटेन के PM ने की अपील

काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए: ब्रिटेन के PM ने की अपील

काम पर लौटिए और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए: ब्रिटेन के PM ने की अपील

लंदन: ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से और अधिक सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने की अपील की है। दरअसल, देश कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन से क्रमिक रूप से बाहर निकल रहा है।

सोशल मीडिया पर '' प्रधानमंत्री से जनता के सवाल'' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉनसन ने लोगों से काम पर वापस जाने की अपील की, बशर्ते कि वे दुकानों और रेस्तरां में लौटने में सहज महससू कर रहे हों। उल्लेखनीय है कि सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों के बाद ये व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलना शुरू हो गये हैं।

उन्होंने कहा, ''सबसे अच्छा होगा कि काम पर एहतियात के साथ लौटा जाए। मेरा संदेश अब यह है कि यदि आप काम पर लौटते हैं और आपकी कंपनी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराती है तो बेशक आपको जाना चाहिए। ''

जॉनसन ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपने इस संबोधन में यह भी कहा, ''....हम उन तौर तरीकों का पता लगा रहे हैं जो यह सुनिश्चित कर सकें कि लोग दुकानों में सचमुच में मास्क पहने, उदाहरण के लिये उन स्थानों पर जहां संक्रमण का खतरा है। ''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)