होम कोरोना से निपटने में केंद्र और दिल्ली सरकार के प्रयासों को PM ने सराहा, साफ-सफाई पर दिया जोर
कोरोना से निपटने में केंद्र और दिल्ली सरकार के प्रयासों को PM ने सराहा, साफ-सफाई पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कोविड-19 के हालात से निपटने में केंद्र, राज्य और स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को निर्देश दिया कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में महामारी को काबू में करने के लिए इसी तरह के तरीके अपनाये जाएं। देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 की स्थिति और विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उन क्षेत्रों में रोकथाम कार्यों की करीबी निगरानी और मार्गदर्शन किया जाये जहां संक्रमण की दर अधिक है।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार मोदी ने यह निर्देश भी दिया कि अधिक संक्रमण दर वाले सभी राज्यों और स्थानों पर तत्काल राष्ट्रीय स्तर की निगरानी और दिशा-निर्देशन की व्यवस्था होनी चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।