होम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डीयू की परीक्षा रद्द करने की मांग
केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डीयू की परीक्षा रद्द करने की मांग
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) एवं अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द कराने में दखल देने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के दौर में 'अप्रत्याशित निर्णय' लेने की जरूरत है।
केजरीवाल ने मोदी भे लिखे पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया,'' अपने युवाओं की भलाई के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री से दखल देने और डीयू और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द कराने एवं भविष्य को बचाने की अपील करता हूं।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम सेमेस्टर की ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने के विश्वविद्यालय अनुदान आयाग के निर्देश के कारण लाखों विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों में बहुत गुस्सा है। उन्होंने पत्र में लिखा, '' सभी मानते हैं कि यह निर्णय गलत है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।