होम भारत-चीन के बीच भविष्य में भी है खूनी संघर्ष का खतरा, जल्द खत्म नहीं होने वाला है यह तनाव

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 6, 2020 08:17 PM

भारत-चीन के बीच भविष्य में भी है खूनी संघर्ष का खतरा, जल्द खत्म नहीं होने वाला है यह तनाव

भारत-चीन के बीच भविष्य में भी है खूनी संघर्ष का खतरा, जल्द खत्म नहीं होने वाला है यह तनाव

भारत-चीन के बीच भविष्य में भी है खूनी संघर्ष का खतरा, जल्द खत्म नहीं होने वाला है यह तनाव

पूर्वी लद्दाख में पिछले महीने भारत और चीन के बीच खूनी सैन्य झड़प ने उभरते भारत को लेकर ड्रैगन के सामरिक आकलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे दोनों एटमी ताकतों के बीच हिंसक संघर्ष का खतरा भी बढ़ गया है। साउथ चाइना मार्निग पोस्ट में प्रकाशित एक विश्लेषण में यह बात कही गई है।

पूर्व राजनयिक शी जियांगताओ ने इस लेख में कहा है कि चीन पहले से ही अमेरिका के साथ शीत युद्ध में उलझा हुआ था, तभी जून में भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर खूनी संघर्ष हो गया। पिछले 50 साल में ऐसा पहली बार हुआ। हालांकि दोनों देश टकराव टालने की इच्छा और सहमति जता रहे हैं, फिर भी इसकी गुंजाइश कम ही है कि यह तनाव इतनी जल्द खत्म हो जाएगा। गलवन घाटी में हुए खूनी संघर्ष के बाद से ही एलएसी के दोनों तरफ सैनिकों की संख्या बढ़ाई जा रही है और बड़ी संख्या में हथियार पहुंचाए जा रहे हैं।शी ने कुछ राजनीतिक विश्लेषकों के हवाले से यह भी कहा है कि इस तनाव को खत्म कर नई दिल्ली के साथ रिश्तों को सहज बनाना चीन के लिए इसलिए भी आसान नहीं है कि अमेरिका और दुनिया की अन्य बड़ी ताकतें भी भारत का साथ दे रही हैं। यह चीन की कूटनीति के लिए बड़ा झटका है। एक क्षेत्रीय ताकत के रूप में उभरते भारत की अमेरिका के साथ बढ़ती निकटता को देखते हुए भारत अब चीन के एजेंडे में काफी ऊपर आ गया है। पिछले दो दशक में भारत काफी बदल गया है और एक एशियाई महाशक्ति बन चुका है। शी ने यह भी कहा है कि चीन को जब अमेरिका से बढ़ती कटुता के साथ ही कई मोर्चो पर कूटनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तब यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह भारत से जा भिड़ा। लेखक ने सलाह दी है कि चीन को अब डैमेज कंट्रोल में जुट जाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)