होम रायबरेली : सीएचसी अधीक्षक सहित तीन हुए कोरोना संक्रमित, कुल संख्या हुई 153
रायबरेली : सीएचसी अधीक्षक सहित तीन हुए कोरोना संक्रमित, कुल संख्या हुई 153
कोरोना का ग्राफ जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इसकी चपेट में डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मी भी आने लगे हैं। सोमवार को कोरोना की आई रिपोर्ट में बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी सहित अन्य दो संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। जबकि कुल सक्रिय मरीज 27 हैं। दरअसल बछरावां सीएचसी पर तीन दिन पहले ही साया पड़ गया था जब अस्पताल के एक फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से ही सीएचसी को सील करते हुए अस्पताल कर्मियों व उनके परिजनों का सैम्पल लिया गया था। अस्पताल में उनके अन्य संपर्को का भी पता लगाया जा रहा है।आज शाम आई रिपोर्ट में सीएचसी के प्रभारी डॉ. एके जैसल, आई टेक्नीशियन व एक वार्ड बॉय के संक्रमित पाए जाने से खलबली मच गई है।
डॉ. जैसल द्वारा अस्पताल में मरीज़ देखने सहित कई शासकीय काम किये जा रहे थे, जबकि आई टेक्नीशियन और वार्ड बॉय भी अस्पताल में आने वाले मरीज़ों सहित अन्य के सम्पर्क में रहते थे। अब उनके संपर्क में आये लोगों को तलाशा जा रहा है। इसके अलावा की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कुल 9553 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 8419 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है जबकि 123 लोग स्वस्थ होकर घर भी वापस आ चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।