होम लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात सिपाही निकला संक्रमित

Alert Star Digital Team Jul 6, 2020 07:57 PM

लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात सिपाही निकला संक्रमित

लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात सिपाही निकला संक्रमित

लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा, सुरक्षा में तैनात सिपाही निकला संक्रमित

 बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है । दरअसल उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही कोरोना से संक्रमित निकल गया है। हर वक्त लालू प्रसाद की सुरक्षा में लगे रहने वाले इस सिपाही के कोरोना से संक्रमित होने के चलते लालू यादव भी खतरे की जद में आ गये हैं । इस खुलासे के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की चिंताएं बढ़ गयी है ।

दरअसल बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं । फिलहाल लालू प्रसाद यादव अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं । मिली जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में जो पुलिस का सिपाही लगाया गया था वह कोरोना संक्रमित निकला है ।

बतादें कि लालू प्रसाद यादव बिरसा जेल मे रखे गये हैं । लेकिन बीमारी के चलते उनका ट्रीटमेंट रिम्स के पेंईंग वार्ड में किया जा रहा है । वही रिम्स में कोरोना वार्ड के नजदीक ही उनका वार्ड भी है। जिसके चलते कोरोना के संक्रमण का अंदेशा पहले से जताया जा रहा था ।

गौरतलब है कि रांची में पुलिसकर्मियों में कोरोना का संक्रमण तेजी से हुआ है । एक जानकारी के मुताबिक पांच थानों के पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)