होम चीन को सबक सिखाने के लिए तैयार भारत, सीमा पर तैनात किए लड़ाकू विमान
चीन को सबक सिखाने के लिए तैयार भारत, सीमा पर तैनात किए लड़ाकू विमान
गलवान घाटी में हुई हिंसा और झड़प के बाद भारत और चीन में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। भारत हर तरह से चीन को सबक सिखाने के लिए तैयार है। एलएसी पर चीन के साथ तनातनी के बीच भारत ने सीमा पर अपनी हलचल बढ़ा दी है। भारतीय वायुसेना ने पहले ही अपने युद्धक विमानों को सीमा के पास एयरबेस पर तैयार कर दिया है। एयरफोर्स के सुखोई Su-30MKI और मिग 29 विमानों के साथ अपाचे हेलीकॉप्टर भी सीमा पर उड़ान भरते नजर आते हैं। भारतीय सेना चीन सीमा पर एयर ऑपरेशन कर रही है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत चीन को संदेश दे चुका है कि किसी भी मामले में थोड़ा भी समझौता नहीं किया जाएगा। गलवान घाटी में चीन की नापाक हरकत और हिंसक झड़प के बाद भारत ने कमर कस ली है। चीन की हेकड़ी को देखते हुए भारत ने सीमा पर अपने विमान तैनात कर दिए। सीमा पर मिग, सुखोई और हरक्युलिस विमान पहले से तैनात थे लेकिन अब अकसर ये सीमा के पास उड़ान भरते देखे जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि तीनों सेनाओं से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
LAC पर तैनात एक स्कॉड्रन लीडर ने कहा कि सभी बेस पर भारतीय वायुसेना पूरी तरह से तैयार है और किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा, जवानों का जोश हमेशा हाइ रहता है औऱ आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए वे तैयार रहते हैं। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी भी जवानों की हौसला आफजाई और चीन को कड़ा संदेश देने के लिए लेह पहुंचे थे। उन्होंने विस्तारवादी चीन को लताड़ा भी और घायल जवानों से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न किसी के सामने कभी झुका है और न ही झुकेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।