होम कोविड-19 के कारण भारत में बढ़ी ऑनलाइन खरीदारी!
कोविड-19 के कारण भारत में बढ़ी ऑनलाइन खरीदारी!
कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के फैलने की रफ्तार पर अंकुश के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील दिए हुए एक महीना हो चुका है. स्टोर्स और मॉल्स खुल चुके हैं. सामान्य बाजारों में भी दुकानें खोली जा रही हैं. इसके बावजूद 40 फीसदी भारतीय ग्राहक अब भी जरूरी या गैर-जरूरी सामान के लिए ऑनलाइन खरीदारी (Online Shopping) को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि वे किसी के संपर्क में आने से बच सकें. इससे ई-कॉमर्स कारोबार में तेजी से सुधार हो रहा है. हालांकि, इससे ऑनलाइन खरीदारी पर ग्राहकों को मिलने वाले तगड़े डिस्काउंट (Big Discounts) खत्म होते जा रहे हैं.
सिर्फ 1 फीसदी लोग खरीदारी के लिए जा रहे हैं मॉल्स
लोकल सर्किल के सर्वे के मुताबिक, 21 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीदारी कर रहे हैं. सर्वे में शामिल 19 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सामान की स्थानीय रिटेल स्टोर (Local Retail Stores) या दुकान से होम डिलीवरी (Home Delhivery) करा रहे हैं. वहीं, सिर्फ 1 फीसदी लोगों ने कहा कि वे खरीदारी के लिए मॉल्स (Malls) जा रहे हैं. सर्वे में 231 जिलों के 25,000 लोगों को शामिल किया गया था. इनमें भी एक चौथाई लोग सिर्फ केरल से थे. सर्वे में शामिल लोगों में 11 फीसदी ने बताया कि वे नजदीकी डिपार्टमेंटल स्टोर से खरीदारी कर रहे हैं.
47 फीसदी लोग स्थानीय बाजार से कर रहे खरीदारी
सर्वे में शामिल 47 फीसदी लोगों ने बताया कि वे स्थानीय बाजार (Local Market) से सामान खरीदने जाते हैं. इसका मतलब है कि 40 फीसदी ग्राहक अपने जरूरी और गैर-जरूरी सामान की स्थानीय रिटेल स्टोर या ई-कॉमर्स वेबसाइट से होम डिलीवरी करा रहे हैं. होम डिलीवरी को तव्वजो देने की वजह पूछे जाने पर 71 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे वे खुद को संक्रमित (Infection) होने के जोखिम से बचा सकते हैं. साथ ही कहा कि इस तरह से खरीदारी करना ज्यादा आसान भी है. हालांकि, कुछ लोगों ने डिलीवरी में लगने वाले ज्यादा समय की शिकायत की.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।