होम जल्द मिलेगी पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता, शाह ने दिया आश्वासन
जल्द मिलेगी पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता, शाह ने दिया आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को लंबी अवधि का वीजा देने के साथ ही उन्हें भारत में बसने के लिए सक्षम बनाने का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि कानून के प्रावधानों के अनुसार नागरिकता प्रदान करने में तेजी लाई जाएगी और सभी हिंदू शरणार्थियों को देश के नागरिक के रूप में स्वीकार किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि परिवार के मुखिया को एक प्रमाणपत्र मिलेगा और यह परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी मान्य होगा। धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद सैकड़ों पाकिस्तानी हिंदू पड़ोसी देश में शरण लेने के लिए भारत भाग आए। वे पर्यटक, तीर्थयात्री या आगंतुक वीजा पर भारत आए और भारत में बसना चाहते हैं। ये परिवार पाकिस्तान नहीं लौटे क्योंकि उन्हें वहां असुरक्षित महसूस हुआ और भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।