होम बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत
बिहार में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घंटे के दौरान लखीसराय, गया, बांका, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा और भोजपुर जिले में आसमानी बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हुई है.
पीटीआई के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार को चार- चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान जहां तक संभव हो अलर्ट रहें और घर के अंदर ही रहें. मौसम विभाग ने भी राजधानी पटना, भोजपुर, वैशाली, नालंदा सहित एक दर्जन से ज्यादा जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
बिहार में पिछले 15 दिनों में बिजली गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है. बीते 25 जून को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई थी. बिजली गिरने से राज्य भर में 83 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना में सबसे ज्यादा गोपालगंज जिले में 13 लोगों की मौत हुई थी. जबकि मधुबनी और नवादा जिले में आठ-आठ लोगों की जान चली गई थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।