होम कोरोना वैक्सीन पर उठे सवाल, ICMR बोला- किया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन
कोरोना वैक्सीन पर उठे सवाल, ICMR बोला- किया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन
कोरोना वैक्सीन के स्वदेशी टीके बनाने में अंतरराष्ट्रीय मानकों के पालन पर उठ रहे सवालों का आईसीएमआर ने जवाब दिया है। आईसीएमआर ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन बनाने में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जा रहा है। बता दें कि सीताराम येचुरी ने कहा था कि 15 अगस्त को पीएम मोदी को वैक्सीन की घोषणा करनी है इसलिए आईसीएमआर जल्दबाजी में वैक्सीन तैयार कर रहा है। आईसीएमआर ने कोविड-19 का स्वदेशी टीका चिकित्सकीय उपयोग के लिए 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने के मकसद से चुनिंदा चिकित्सकीय संस्थाओं और अस्पतालों से कहा है कि वे भारत बॉयोटेक के सहयोग से विकसित किए जा रहे संभावित टीके 'कोवैक्सीन' को परीक्षण के लिए मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज करें।
मौजूदा समय में क्लिनिकल परीक्षण के लिए 12 स्थलों की पहचान की गई है और आईसीएमआर ने चिकित्सकीय संस्थाओं एवं प्रमुख जांचकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विषय नामांकन सात जुलाई से पहले शुरू हो जाए। भारत के पहले स्वदेशी संभावित कोविड-19 टीके 'कोवैक्सीन' को डीसीजीआई से मानव पर परीक्षण की हाल में अनुमति मिली है। 'कोवैक्सीन' को हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर विकसित किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।