होम जयपुर में बनेगा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2020 09:05 PM

जयपुर में बनेगा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

जयपुर में बनेगा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

जयपुर में बनेगा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

राजधानी जयपुर में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. इस स्टेडियम में 75 हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद उठा सकेंगे. 100 एकड़ जमीन में बनने वाले इस स्टेडियम में विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी. राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्व स्तर पर बनाए जाने वाले इस स्टेडियम में आधुनिक पवेलियन स्टैंड, कॉरपोरेट बॉक्स, स्पोर्ट्स फील्ड, मॉडर्न क्लब हाउस के अलावा कई तरह की विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी.गुजरात के अहमदबाद में बने मोटेरा स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा. मोटेरा में एक साथ 1 लाख 10 हजार दर्शक मैच देख सकते हैं तो वहीं मेलबर्न के एमसीजी में 1,00,024 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. इन दोनों स्टेडियम के बाद जयपुर के इस स्टेडियम में 75 हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. बताते चलें कि मौजूदा समय में कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें 66,349 दर्शक बैठकर मैच देखते हैं.महेंद्र शर्मा ने कहा, "जमीन जयपुर से 25 किलोमीटर चौप गांव में ली गई है जो जयपुर-दिल्ली हाइवे पर पड़ता है अगले चार महीने में स्टेडियम का काम शुरू हो जाएगा." शर्मा ने बताया कि जो लोग स्टेडियम आएंगे चाहे वो खिलाड़ी हों या दर्शक, सभी को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. आईसीसी की गाइंडलाइंस के मुताबिक फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं. इसी के मुताबिक आधुनिक मीडिया बॉक्स ब्रॉडकास्ट बॉक्स बनाया गया है. इस नए स्टेडियम की पार्किंग में एक साथ 4000 वाहन खड़े किए जा सकेंगे.स्टेडियम में दो अभ्यास मैदान भी होंगे जिन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए उपयोग में लिया जाएगा. साथ ही दो रेस्टोरेंट, 30 अभ्यास नेट्स 250 लोगों की व्यवस्था वाला प्रेंस कॉन्फ्रेंस रूम भी होगा. स्टेडियम के वित्तीय पहलू के बारे में बताते हुए शर्मा ने कहा कि बीसीसीसीआई को आरसीए को 90 करोड़ देने हैं संघ बोर्ड से 100 करोड़ की मांग करेगा जबकि 100 करोड़ का लोन लिया जाएगा 60 करोड़ स्टेडियम के कॉरपोरेट बॉक्स को बेचकर इकट्ठा किए जाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)