होम कोरोना : बांग्लादेश में कोरोना के 3,288 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1,59,679 तक पहुंचा
कोरोना : बांग्लादेश में कोरोना के 3,288 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1,59,679 तक पहुंचा
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच, बीते 24 घंटे में बांग्लादेश में कोरोना के रिकॉर्ड 3,288 नए मामले सामने आए हैं। जिसेक बाद देश में संक्रमितो का आंकड़ा 1,59,679 तक पहुंच गया है। वहीं, कोरोना से 29 लोगों की मौत होने के बाद देश में मृतकों की संख्या 1997 तक पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी नसीमा सुल्ताना ने कहा, बीते 24 घंटों के दौरान समूचे बांग्लादेश से कोरोना के 3,288 नए मामलों का पता चला है और 29 मौतें होने की खबर मिली है। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण की पुष्टि वाले मरीजों की संख्या 1,59,679 हो गई है, जबकि मौतों की संख्या 1,997 तक जा पहुंची है।
अधिकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटों के अंदर देशभर की लैबों में 14,727 नमूनों की जांच की गई। सुल्ताना ने कहा कि देश में इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 70,721 हो गई है।
बताते चले की दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,107,987 तक पहुंच गई है और 525,790 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 5,903,163 लोग ठीक हो चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।