होम CM उद्धव ठाकरे ने 23 प्लाजमा थेरोपी केन्द्रों का किया लोकार्पण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 09:16 PM

CM उद्धव ठाकरे ने 23 प्लाजमा थेरोपी केन्द्रों का किया लोकार्पण

CM उद्धव ठाकरे ने 23 प्लाजमा थेरोपी केन्द्रों का किया लोकार्पण

CM उद्धव ठाकरे ने 23 प्लाजमा थेरोपी केन्द्रों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राज्य के 23 अस्पतालों में प्लाजमा थेरोपी का लोकार्पण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों को अपना प्लाजमा दान देने की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में प्लाजमा थेरोपी का पहला प्रयोग अप्रैल महीने में किया गया था। इसका अच्छा परिणाम देखने को मिला है। इस थेरोपी से 10 कोरोना मरीजों में से 9 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय कोरोना के इलाज के लिए कोई भी दवा अथवा टीका उपलब्ध नहीं हो सका है। इसलिए प्लाजमा थेरोपी कोरोना उपचार के लिए कारगर साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस उपचार पद्धति का प्रयोग कर अधिक से अधिक मरीजों को ठीक करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में प्लाजमा इकठ्ठा कर प्लाजमा बैंक में जमा करें, जिससे इसका लाभ भविष्य में भी कोरोना मरीजों को हो सके।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील ,उद्योग मंत्री सुभाष देसाई आदि उपस्थित थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)