होम PAK ने आज से फिर खोला करतारपुर कॉरिडोर, नहीं पहुंचे भारतीय श्रद्धालु

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 09:14 PM

PAK ने आज से फिर खोला करतारपुर कॉरिडोर, नहीं पहुंचे भारतीय श्रद्धालु

PAK ने आज से फिर खोला करतारपुर कॉरिडोर, नहीं पहुंचे भारतीय श्रद्धालु

PAK ने आज से फिर खोला करतारपुर कॉरिडोर, नहीं पहुंचे भारतीय श्रद्धालु

कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान ने भारत से सलाह किए बगैर ही आज सोमवार को करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोल दिया, लेकिन वहां पर भारत की ओर से एक भी श्रद्धालु नहीं गया. कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस करतारपुर साहिब कॉरिडोर को करीब 3 महीने पहले बंद कर दिया गया था.

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान की हमेशा से खूब दिलचस्पी रही है. अब जब कोरोना महामारी के चलते यह कॉरिडोर बंद हुआ तो पाकिस्तान ने भारत से सलाह किए बैगर ही कॉरिडोर खोलने की तारीख का ऐलान कर दिया.

हालांकि पीटीआई के अनुसार, शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि करीब 3 महीने के अंतराल के बाद करतारपुर कॉरिडोर के फिर से खोले जाने के बाद भी कोरोना वायरस के डर से एक भी भारतीय श्रद्धालु ने करतारपुर कॉरिडोर नहीं गए.

भारत ने 15 मार्च को किया था बंद

पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर को लगभग 3 महीने बाद 29 जून से खोलने का ऐलान किया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पिछले हफ्ते के अंत में शनिवार को ट्वीट कर कहा कि 29 जून को महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि है. हम चाहते हैं कि इस दिन कॉरिडोर खुल जाए. इसके लिए हम भारत से बात कर रहे हैं.

भारत ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 15 मार्च को करतारपुर कॉरिडोर को बंद करने का फैसला लिया गया था. पहले इसे 31 मार्च तक बंद किया गया था, लेकिन बाद में अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का फैसला किया गया.

भ्रम फैलाने की कोशिश

हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर को मौजूदा हालात में फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. भारत सरकार ने कहा कि ये सद्भावना के नाम पर भ्रम फैलाने की कोशिश है.

भारत सरकार की ओर से कहा गया कि समझौते के मुताबिक दोनों सरकारों को दोबारा करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए एक-दूसरे को कम से कम 1 हफ्ते का वक्त देना जरूरी है लेकिन पाकिस्तान सिर्फ 2 दिन के अंदर ही कॉरिडोर को फिर से खोलने की बात कर रहा है. अब इस मामले में आखिरी फैसला गृह मंत्रालय लेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)