होम 1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 08:39 PM

1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

1 जुलाई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को होगी यात्रा की अनुमति

1 जुलाई से उत्तराखंड राज्य के लोग चारधाम यात्रा कर सकेंगे. वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले उत्तराखंड निवासी क्वारंटीन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही चारधाम की यात्रा कर सकेंगे. हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए इस बार यात्रा में भीड़ नहीं जुटेगी और सीमित संख्या में ही यात्री जा सकेंगे. नए नियम के मुताबिक, बद्रीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 लोग ही एक दिन में दर्शन कर सकेंगे. वहीं, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को किसी भी धाम में जाने की अनुमति नहीं होगी.

दर्शन के समय के बारे में बताया गया है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुबह सात से शाम के सात तक दर्शन कर पाएंगे. इसके साथ ही नए नियम के मुताबिक, दर्शन में लोगों की भीड़ न लगे, इसके लिए टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा. लोगों को टोकन फ्री दिए जाएंगे. इसके अलावा, चारधाम के यात्रियों को पुजारी के निकट जाना प्रतिबंधित होगा.

हालांकि देवस्थानम बोर्ड और सरकार के इस फैसले का स्थानीय मंदिर समिति के लोगों ने विरोध किया है. मंदिर समिति का कहना है कि बोर्ड के फैसले को मानने के लिए मंदिर प्रशासन बाध्य नहीं है. उनका कहना है कि चारधाम यात्रा में पूर्व की भांति ही पूजा-पाठ होगा. समिति ने यह भी कहा है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा कराने की बाध्यता नहीं है.

दूसरी ओर कुछ लोग यात्रा शुरू करने के विरोध में भी हैं. उनका कहना है कि अगर चारधाम यात्रा शुरू हुई तो कोरोना संक्रमण फैल सकता है. कोरोना वायरस से अभी बचने की जरूरत है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम हो तो ऐसी यात्राओं की शुरुआत की जाए. शुरुआती नियम के मुताबिक धार्मिक यात्रा में बेहद कम लोग मौजूद रहेंगे. बाद में यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)