होम रक्षा मंत्री के शोक संदेश पर राहुल गांधी बोले- दो दिन क्यों लग गए?
रक्षा मंत्री के शोक संदेश पर राहुल गांधी बोले- दो दिन क्यों लग गए?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री के शोक संदेश पर सवाल खड़े किए हैं. बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के लिए संवदेना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था. राहुल ने ट्वीट में चीन का जिक्र ना किए जाने पर सवाल उठाया है.
रक्षा मंत्री के ट्वीट पर राहुल गांधी ने पूछा कि सहानुभूति प्रकट करने में दो दिन क्यों लग गए? ट्वीट में चीन का नाम न लेकर भारतीय सेना का अपमान क्यों? साथ ही सवाल उठाया कि सैनिकों के शहीद होने पर रैलियों को संबोधित क्यों किया गया?
बता दें कि राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा था, 'गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक है. हमारे सैनिकों ने अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए जान दे दी. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।