होम महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। पड़ोसी ठाणे जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि दहानु तहसील के डुंडालवाड़ी गांव में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया है। टीएमसी के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इसी इलाके में 2018 और 2019 के बीच भी कई बार भूगर्भीय गतिविधियां महसूस की गई थीं। हाल ही में जम्मू कश्मीर और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।