होम भारत की पराक्रमी सेना ने यह बता दिया है कि यह 1962 वाला भारत नहीं हैः कौशिक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 17, 2020 07:29 PM

भारत की पराक्रमी सेना ने यह बता दिया है कि यह 1962 वाला भारत नहीं हैः कौशिक

भारत की पराक्रमी सेना ने यह बता दिया है कि यह 1962 वाला भारत नहीं हैः कौशिक

भारत की पराक्रमी सेना ने यह बता दिया है कि यह 1962 वाला भारत नहीं हैः कौशिक

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि श्रद्धेय पं. दीनदयालजी उपाध्याय ने जिस अंत्योदय की कल्पना की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उस परिकल्पना को साकार कर भारतीय स्वातंत्र्य की 75वीं वर्षगाँठ के मौके पर 2022 तक स्वर्णिम भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। कौशिक बुधवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर में भाजपा द्वारा आहूत जिला जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जशपुर जिला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर पर इन सभाओं का आयोजन रखा जा रहा है और यह सभा इस क्रम में चौथे दिन की दूसरी सभा थी।नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 06 वर्षों के कार्यकाल में भारत का विश्व मंच पर मान-सम्मान बढ़ा है, भारत का स्वाभिमान बढ़ा है और मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में उभरकर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने वालों को पहले सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके क़रारा ज़वाब दिया गया और अब चीन को भी भारत की पराक्रमी सेना ने यह बता दिया है कि यह 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की सीमा पर शहीद हुए भारतीय जवानों की शहादत को नमन करते हुए कौशिक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं और दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में लिए गए बड़े निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की।कोरोना संकट से निपटने में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शितापूर्ण निर्णयों और आर्थिक प्रावधानों की सराहना करते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर कोरोना की रोकथाम के उपायों को गति दी लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी प्रदेश के अन्य राजनीतिक दलों के साथ चर्चा तक करना ज़रूरी नहीं समझा है। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए, कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास सिर्फ़ दो ही काम रह गए हैं। एक रोज़ केंद्र को चिठ्ठी लिखना और दूसरा रोज़ केंद्र सरकार पर बेसिर पैर के आरोप लगाकर प्रलाप करना। प्रदेश सरकार खुद कुछ काम नहीं कर रही है और झूठी वाहवाही बटोरने में लगी है। प्रदेश में रेत, शराब और ज़मीन माफिया सिर उठाकर चल रहे हैं। भाजपा वर्चुअल रैली के प्रदेश के सह संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी ने सभा की कार्यवाही संचालित करते हुए प्रास्ताविक भाषण दिया। सांसद गोमती साय ने भी अपने विचार रखे। पूर्व विधायक नंदे साहू ने सबको आत्म निर्भर भारत की संरचना की शपथ दिलाई

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)