होम गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बंगाल के जवानों के परिवारों को मुआवजा देगी ममता सरकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 17, 2020 07:01 PM

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बंगाल के जवानों के परिवारों को मुआवजा देगी ममता सरकार

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बंगाल के जवानों के परिवारों को मुआवजा देगी ममता सरकार

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बंगाल के जवानों के परिवारों को मुआवजा देगी ममता सरकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए राज्य के दो जवानों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बुधवार को घोषणा की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के राजेश ओरांग और अलीपुरद्वार जिले के बिपुल रॉय सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों में शामिल हैं। बनर्जी ने ट्वीट किया कि गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिये उनके सर्वोच्च बलिदान या शोकाकुल परिवार को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। मुश्किल की इस घड़ी में हम हमने धरती पुत्रों के साथ खड़े हैं। हमने शहीदों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और एक सदस्य को पश्चिम बंगाल सरकार में नौकरी देने का फैसला किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)