होम बिहार विधानसभा का सेमीफाइल है विधान परिषद चुनाव, एनडीए और महागठबंधन की असली परीक्षा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2020 08:02 PM

बिहार विधानसभा का सेमीफाइल है विधान परिषद चुनाव, एनडीए और महागठबंधन की असली परीक्षा

बिहार विधानसभा का सेमीफाइल है विधान परिषद चुनाव, एनडीए और महागठबंधन की असली परीक्षा

बिहार विधानसभा का सेमीफाइल है विधान परिषद चुनाव, एनडीए और महागठबंधन की असली परीक्षा

कोरोना संकट के बीच बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने है। इसे बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। उधर सत्ताधारी जनता दल यू और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम भी तलाशने शुरू कर दिए गए है। हालांकि किस दल के हिस्से में कितनी सीटें जाएंगी इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है। किसी भी दल ने अपने पत्ते फिलहाल नहीं खोले हैं। बदले सियासी समीकरण के बीच एनडीए गठबंधन को इस विधान परिषद के चुनाव में नुकसान और विपक्ष को फायदा हो सकता है।चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव अब छह जुलाई को होंगे। चुनाव पहले मई में होने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इन सीटों पर चुनाव टाल दिया गया था। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 18 जून को जारी होगी और नामांकन पत्र 25 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून है, जबकि चुनाव छह जुलाई को होंगे। चुनाव समाप्त होने के बाद तय नियमों के मुताबिक छह जुलाई की शाम को ही मतगणना होगी। बिहार विधान परिषद् के नौ सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो गया था, जिसके बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इन सीटों पर जद(यू)- भाजपा के सदस्य काबिज थे। बहरहाल, विधानसभा में बदले समीकरण के कारण इनमें से कुछ सीटें अब राष्ट्रीय जनता दल नीत विपक्ष के खाते में जा सकती हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)