होम अमेरिका में लगी काले ग्रेनाइट से तैयार की गई भगवान हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2020 07:58 PM

अमेरिका में लगी काले ग्रेनाइट से तैयार की गई भगवान हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति

अमेरिका में लगी काले ग्रेनाइट से तैयार की गई भगवान हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति

अमेरिका में लगी काले ग्रेनाइट से तैयार की गई भगवान हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति

अमेरिका के डेलावेयर प्रांत में सोमवार को भगवान हनुमान की 25 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई। प्रांत के हॉकेसिन शहर में लगी यह अमेरिका में हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति बताई जा रही है।

भगवान हनुमान की मूर्ति का निर्माण भारत में किया गया

भगवान हनुमान की मूर्ति के निर्माण पर एक लाख डॉलर (करीब 76 लाख रुपये) की लागत आई। इसका निर्माण दक्षिण भारत के वारंगल शहर में किया गया। यह मूर्ति काले ग्रेनाइट से तैयार की गई है। इसका वजन 30 हजार किलोग्राम से ज्यादा है। भगवान हनुमान की यह विशाल मूर्ति गत जनवरी में मालवाहक पोत के जरिये हैदराबाद से न्यूयॉर्क लाई गई थी। इसके बाद ट्रक से डेलावेयर पहुंचाई गई थी।

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठानों के लिए बेंगलुरु से पुजारी पहुंचे, कोरोना के चलते भीड़ नहीं हुई

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठानों के लिए बेंगलुरु से पुजारी नागराज भट्टर भी हॉकेसिन पहुंचे। डेलावेयर हिंदू मंदिर संगठन के अध्यक्ष पाटीबंद शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मूर्ति स्थापना के दौरान ज्यादा लोगों का जमावड़ा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना के बाद अब हिंदू समुदाय के लोगों को जत्थों में आमंत्रित किया जाएगा। यह मंदिर सभी समुदायों के लिए खुला रहेगा।

भगवान विष्णु की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में मौजूद है

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को धरती का पालनहार माना जाता है। भारत में विभिन्न हिस्सों में भगवान विष्‍णु को अलग-अलग नामों से जाना जाता है और उनकी पूजा होती है। देश भर के मंदिरों में भगवान विष्णु की मूर्तियां भी मौजूद हैं। अगर आप किसी से पूछते हैं कि बताओ भगवान विष्णु की सबसे ऊंची मूर्ति कहां है? तो आपको भारत के किसी मंदिर का नाम सुनने को मिलेगा। हालांकि यह सही नहीं है। भगवान विष्णु की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में मौजूद है।

बाली द्वीप पर मौजूद है प्रतिमा

अब बात भगवान विष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा की, तो यह मूर्ति इंडोनेशिया के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक बाली द्वीप पर मौजूद है। बाली द्वीप के गरुड़ विष्णु केचना कल्चरल पार्क में मौजूद यह मूर्ति करीब 122 फुट ऊंची और 64 फुट चौड़ी है। तांबे और पीतल से निर्मित इस मूर्ति को बनाने में लगभग 28 साल का समय लगा है और साल 2018 में बनकर तैयार हुई है। इंडोनेशिया के फेमस मूर्तिकार न्यूमन नुआर्ता ने इस मूर्ति को बनाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)