होम गुजरात में भूकंप के तेज झटके, 5.5 थी तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग.

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2020 09:11 PM

गुजरात में भूकंप के तेज झटके, 5.5 थी तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग.

गुजरात में भूकंप के तेज झटके, 5.5 थी तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग.

गुजरात में भूकंप के तेज झटके, 5.5 थी तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग.

देश में इन दिनों कई तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना वायरस और चक्रवात के अलावा कई जगहों पर भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं. अब गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. राजकोट से 122 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप का केंद्र रहा.पूरे गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई है. भूकंप आते ही लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के 10 किलोमीटर अंदर रहा है. रात 8.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.बता दें कि पिछले 2-3 महीनों से देश के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर देश के कई इलाकों में थोड़े-थोड़े अंतराल में आ रहे भूकंप से भी डर बना हुआ है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)