होम लद्दाख सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने चीन को चेताया, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 14, 2020 08:33 PM

लद्दाख सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने चीन को चेताया, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

लद्दाख सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने चीन को चेताया, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

लद्दाख सीमा विवाद पर राजनाथ सिंह ने चीन को चेताया, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा

 लद्दाख सीमा पर चीन के साथ गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अपने ‘‘राष्ट्रीय गौरव’’ के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अब ‘‘कमजोर’’ देश नहीं रहा है और उसकी सुरक्षा क्षमता बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर के लिए एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने विपक्ष को भी आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार सीमा पर किसी भी घटनाक्रम के बारे में संसद या किसी को भी अंधेरे में नहीं रखेगी और उचित समय आने पर जानकारियां साझा करेगी।सिंह ने कहा, ‘‘मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय गौरव से समझौता नहीं करेंगे। भारत अब कमजोर देश नहीं रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा की हमारी ताकत बढ़ी है लेकिन इस ताकत का मतलब किसी को डराना नहीं है बल्कि अपने देश की सुरक्षा करना है।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चीन ने बातचीत के जरिए भारत के साथ विवाद को हल करने की इच्छा जताई है और भारत सरकार की भी ऐसी ही राय है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)