होम महादेव के इस प्रसिद्ध मंदिर में घंटी को बनाया गया सेंसर युक्त, बजाने के लिए अब छूने की जरूरत नहीं
महादेव के इस प्रसिद्ध मंदिर में घंटी को बनाया गया सेंसर युक्त, बजाने के लिए अब छूने की जरूरत नहीं
कोविड-19 लॉकडाउन में ढील के बाद धर्मस्थलों को खोले जाने के बाद मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रसिद्ध अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में घंटी को इस संक्रमण के मद्देनजर स्पर्श से बचाने के लिए सेंसर युक्त कर दिया है। इससे यहां आने वाले भक्त अब पहले की तरह मंदिर की घंटी बजा सकेंगे और इसके लिए अब उन्हें इस घंटी को छूने की जरूरत भी नहीं होगी। मंदिर में फिर से घंटी बजने से अब भक्त खुश हैं। इस घंटी को बजाने के लिए उसे 62 वर्षीय एक मुसलमान ने सेंसर सुविधा से लैस किया है।मध्यप्रदेश में मंदिर कड़े दिशानिर्देश के तहत खुले हैं और दिशानिर्देश के अनुसार श्रद्धालु घंटी नहीं बजा सकते हैं। अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में घंटी को सेंसर युक्त करने वाले 62 वर्षीय नाहरु खान मेव ने रविवार को को बताया, लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थल खुलने के बाद जब मैंने देखा कि मस्जिदों में अजान हो सकती है तो मंदिरों में भी घंटी बजनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रख कर मैंने इन्दौर से सेंसर मंगवाया और अपने यहां कारखाने पर करीब 6,000 रूपये की लागत से एक यंत्र तैयार कर उसे इस मंदिर में भक्तों के द्वारा हाथ से बजाए जाने वाली घंटी पर लगा दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।