होम मौसम की मार! आधे राजस्थान में झमाझम बारिश और आधे में थपेड़े मारती गर्म लू का कहर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2020 08:42 PM

मौसम की मार! आधे राजस्थान में झमाझम बारिश और आधे में थपेड़े मारती गर्म लू का कहर

मौसम की मार! आधे राजस्थान में झमाझम बारिश और आधे में थपेड़े मारती गर्म लू का कहर

मौसम की मार! आधे राजस्थान में झमाझम बारिश और आधे में थपेड़े मारती गर्म लू का कहर

 राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के कई स्थानों पर रविवार सुबह तक भारी से मध्यम बारिश हुई जबकि पश्चिमी इलाकों के कुछ स्थान लू की चपेट में हैं और वहां तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह तक जयपुर के कोटपूतली में 58 मिलीमीटर, बीकानेर के कोलायत में 50 मिलीमीटर, उदयपुर में सलूम्बर में 47 मिलीमीटर, अलवर के कोटकासिम में 45 मिलीमीटर, डूंगरपुर के निथुआ में 38 मिलीमीटर, उदयपुर के सरारा में 37 मिीमीटर, अलवर में 36.8 मिलीमीटर, डूंगरपुर के गणेपुरा और साबला में 35—35 मिलीमीटर, झुंझुनूं के नवलगढ में 33 मिलीमीटर, बांसवाडा के घाटोल में 33 मिलीमीटर और अन्य अनेक स्थानों पर 29 मिलीमीटर से 10 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से शाम तक डबोक (उदयपुर)में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर 44.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर 43.7 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर 42.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू 41.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर 40.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा 39.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, डबोक 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)