होम एफडी से ज्यादा मिलेगा रिटर्न, सिर्फ 1 साल के लिए यहां लगाएं पैसे
एफडी से ज्यादा मिलेगा रिटर्न, सिर्फ 1 साल के लिए यहां लगाएं पैसे
कोविड-19 संकट के बीच भारतीय निवेश बाजार काफी उतार-चढ़ाव वाले नजर आ रहे हैं. मौजूदा माहौल को देखते हुए बैंक डिपॉजिट्स (Bank Deposits) पर ब्याज दरों में भी कटौती कर दी गई है. वहीं, Sensex में 500 से ज्यादा अंकों का उतार-चढ़ाव आम बात हो गई है. ऐसे उठापटक वाले माहौल में निवेशकों को जोखिम कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए बहुत सतर्क होकर पैसा लगाने की जरूरत है. ऐसे में मनी कंट्रोल ने निवेश बाजार के दिग्गजों से बात कर कुछ ऐसे स्टॉक्स (Stocks) का विश्लेषण किया है जो एक साल के निवेश में आपको बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Bank FD) से तगड़ा मुनाफा (Return) दे सकते हैं.
बाजार के जानकार निवेशकों को ब्लूचिप शेयरों में उनकी ब्रांड वैल्यू, बाजार शेयर और फंडामेंटल मजबूती की वजह से निवेश की सलाह देते है, लेकिन मिडकैप सेक्टर में भी कुछ ऐसे चुनिंदा शेयर है जो आपको अच्छी कमाई करा सकते हैं. जियोजित फाइनेशिंयल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि निवेशकों को मिड और स्मॉल कैप स्पेस के मजबूत शेयरों पर नजर रखनी चाहिए. केमिकल, एग्रो, फार्मा, आईटी और एक्सपोर्ट से जुड़े शेयर वैश्विक महामारी के दौर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।