होम चुनाव से पहले बिहार में जुबानी जंग जारी
चुनाव से पहले बिहार में जुबानी जंग जारी
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर रविवार को कोरोना वायरस की महामारी के चलते कथित रूप से तीन महीने से अपने आधिकारिक निवास से बाहर नहीं आने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। किशोर को दो साल पहले जनता दल (यू) में शामिल होने के कुछ हफ्तों के बाद ही नीतीश कुमार ने पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि, इस साल अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।किशोर ने ट्वीट कर बिहार में महामारी के गंभीर अवस्था में पहुंचने के वक्त विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधा। किशोर ने ट्वीट किया,‘‘ देश में सबसे कम जांच, सात से नौ प्रतिशत पॉजिटिव मामले की दर और छह हजार से ज़्यादा मामले के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ तीन महीनों से कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से अपने आवास से न निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।