होम यूपी में जांचे जाएंगे सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट्स, CM योगी का आदेश

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 14, 2020 08:29 PM

यूपी में जांचे जाएंगे सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट्स, CM योगी का आदेश

यूपी में जांचे जाएंगे सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट्स, CM योगी का आदेश

यूपी में जांचे जाएंगे सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट्स, CM योगी का आदेश

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली की बात सामने आई थी. साथ ही फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे नौकरी करने के मामले भी चर्चा में हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर आक्रामक हैं और योगी सरकार को लगातार घेर रही हैं. शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों को लेकर चौतरफा घिरी यूपी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट्स की जांच करने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि हर शिक्षक के कागजात की जांच की जाए. इसके जांच टीम बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री के आदेश पर माध्यमिक, उच्च और बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच होगी.

जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि प्रदेश में अनामिका शुक्ला का प्रकरण चर्चा में रहा. अनामिका शुक्ला के नाम पर प्रदेश के 25 विद्यालयों में नौकरी किए जाने का मामला सामने आया था. एक ही नाम से, एक ही डॉक्यूमेंट के सहारे 13 महीने से 25 स्कूलों में नौकरी कर फर्जीवाड़ा करने वालों ने सरकार को लगभग एक करोड़ रुपये की चपत लगाई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)