होम आचार्य बालकृष्ण का दावा, कहा-पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 06:41 PM

आचार्य बालकृष्ण का दावा, कहा-पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा

आचार्य बालकृष्ण का दावा, कहा-पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा

आचार्य बालकृष्ण का दावा, कहा-पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा

 पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के हर रोज मामले बढ रहे है. वहीं भारत में ढाई लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके है. कोरोना वायरस की दवा बनाने का शोध पूरी दुनिया में चल रहा है, लेकिन अभी तक कोरोना वायरस की वै​क्सीन नहीं बन पाई है. दुनिया में कई दावे किए जा रहे है, जिसमें बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वै​क्सीन बन चुकी है. जो एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी.

पंतजलि ने बनाई कोरोना की दवा:
कोरोना संकट के बीच पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण ने एक नया दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि पंतजलि ने कोरोना की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने इस दवा से एक हजार से ज्यादा लोगों के ठीक होने की भी बात कही है. आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि अलग-अलग जगह पर कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यह दवा दी गई, जिसमें से 80 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं.

दवा का सफल परीक्षण:
उन्होंने बताया कि जैसे ही कोरोना वायरस ने चीन के साथ पूरी दुनिया में दस्तक दी तो उन्होंने अपने संस्थान में हर विभाग को सिर्फ और सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया, जिसका परिणाम अब सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस दवा का न केवल सफल परीक्षण किया गया, बल्कि इसे तैयार भी कर लिया गया. आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शास्त्रों, वेदों को पढ़कर और उसे विज्ञान के फॉर्मूले में डालकर आयुर्वेदिक चीजों से यह दवा बनाई गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)