होम त्तराखंड में कोरोना के 23 नए मरीज मिले, 53 को अस्पताल से मिली छुट्टी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2020 07:31 PM

त्तराखंड में कोरोना के 23 नए मरीज मिले, 53 को अस्पताल से मिली छुट्टी

त्तराखंड में कोरोना के 23 नए मरीज मिले, 53 को अस्पताल से मिली छुट्टी

त्तराखंड में कोरोना के 23 नए मरीज मिले, 53 को अस्पताल से मिली छुट्टी

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमित 23 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1560 हो गई है। हालांकि आज 53 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य से 7 मरीज कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से पहले ही बाहर जा चुके हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 808 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 730 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। राज्य की महानिदेशक (स्वास्थ्य) डा. अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है।

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम द्वारा आज अपराह्न 2.30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में बुधवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं। इनमें देहरादून जिले के 6, हरिद्वार के 3, नैनीताल 6, टिहरी 2, ऊधम सिंह नगर 4 तथा पौड़ी और उत्तरकाशी जिले का एक-एक मरीज है। इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, धामपुर और नोएडा की है, जहां से ये हाल ही में उत्तराखंड आए हैं। इस बीच 53 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद आज राज्य के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें देहरादून जिले के 22, अल्मोड़ा के 3, चमोली के 4, ऊधम सिंह नगर के 15 और हरिद्वार के 9 मरीज हैं। इस बीच देहरादून में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 48 वर्षीय एक पुरुष की मौत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में और 89 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत श्री महंत इंद्रेश हास्पिटल, देहरादून में हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। इनकी मौत की वजह उन्होंने उन बीमारियों को बताया है, जिससे ये पहले से पीड़ित थे।

राज्य में फिलहाल कोरोना संक्रमित 730 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले के 8, बागेश्वर के 22, चमोली के 7, चंपावत के 20, देहरादून के 225, हरिद्वार के 98, नैनीताल के 117, पौड़ी गढ़वाल के 29, पिथौरागढ़ के 30, रुद्रप्रयाग के 25, टिहरी गढ़वाल के 125, उधम सिंह नगर के 17 और उत्तरकाशी जिले के कुल 7 मरीज हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की औसत दर 51.79 प्रतिशत है जबकि अब तक जांचे गए सैम्पल के आधार पर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की औसत दर 4.46 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)