होम कांग्रेस जो काम 55 साल में न कर सकी भाजपा ने उसे केवल पांच साल में करके दिखाया: गडकरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2020 07:35 PM

कांग्रेस जो काम 55 साल में न कर सकी भाजपा ने उसे केवल पांच साल में करके दिखाया: गडकरी

कांग्रेस जो काम 55 साल में न कर सकी भाजपा ने उसे केवल पांच साल में करके दिखाया: गडकरी

कांग्रेस जो काम 55 साल में न कर सकी भाजपा ने उसे केवल पांच साल में करके दिखाया: गडकरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं कर सकी, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केवल पांच साल में कर दिया। भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, वह मोदी जी के नेतृत्व में हमने केवल पांच साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने का काम हिम्मत के साथ किसी सरकार ने किया, तो मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह करके दिखाया। गडकरी ने बताया कि पहले ये नहीं होता था। आतंकवादियों का तुष्टिकरण होता था। उन्होंने कहा कि आपको पता है बाटला हाउस में जो कांड हुआ था, उसमें आतंकवादियों को मारा गया था, उनको सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के नेता उनके घर में गये, पर आतंकवादियों से लड़ते समय जो पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हुआ था उसके घर में कोई नहीं गया। इस प्रकार की स्थिति थी। गडकरी ने कहा कि आतंकवादियों का तुष्टिकरण वोट बैंक की राजनीति के लिए होता था। उन्होंने कहा कि लेकिन आज देश के अंतर्गत सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, हम विस्तारवादी नहीं हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)