होम शिफ्टों में शुरू हो सकती है बच्चों की पढ़ाई, जानें स्कूल खुलते ही क्या आएंगे बदलाव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2020 07:39 PM

शिफ्टों में शुरू हो सकती है बच्चों की पढ़ाई, जानें स्कूल खुलते ही क्या आएंगे बदलाव

शिफ्टों में शुरू हो सकती है बच्चों की पढ़ाई, जानें स्कूल खुलते ही क्या आएंगे बदलाव

शिफ्टों में शुरू हो सकती है बच्चों की पढ़ाई, जानें स्कूल खुलते ही क्या आएंगे बदलाव

कोरोना महामारी की वजह से देश के सभी स्कूल बंद हो रखे है और इसका सीधा असर देश के 70 फीसदी स्कूल के छात्रों पर पड़ रहा है। लेकिन अलनॉक के जैसे-जैसे फैज शुरू हो रहे है उसके हिसाब से ये कयास लगाए जा रहे है कि देश के सभी स्कूलों को अगस्त के महीने तक दोबारा खोला जा सकता है। इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर गाइडलाइंस तैयार कर रही है। बता दें कि अगर स्कूल खुलते भी है तो पढ़ने और पढ़ाने का तरीका बिल्कुल बदल जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि केद्रिंय सरकार की योजना है कि स्कूल को फिर से खोलने पर राज्यों को उपायों के बारे में बताया जाए जिसमें स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियाँ फिर से शुरू करने की अनुमति न दी जाए, जब तक कि कंटेनमेंट जोन से कोरोना वायरस का प्रकोप कम न हो। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए इस गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल में छात्रों की संख्या 30 से 50 फीसदी के बीच होगी। साथ ही माता-पिता को अपने बच्चों को घर से पढ़ाई कराने का विकल्प चुनने की भी अनुमति होगी। इसके अलावा स्कूल में डबल शिफ्ट और अनलॉक के कई चरण के अनुसार स्कूलों को खोलने की अनुमति होगी। बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ हेल्थ और हाइजिन का भी स्कूल में पूरा ध्यान रखा जाएगा। गाइडलाइंस के मुताबिक सभी स्कूलों को अनलॉक के चरण के अनुसार खोला जाएगा और हर छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दुरी रहेगी।  500 फीट वर्ग क्लासरूम में टीचर सहित सिर्फ 10 छात्र को ही बैठने की अनुमति होगी वहीं 1000 फीट वर्ग के क्लासरूम में सिर्फ 20 छात्र को बैठने की अनुमति होगी। स्कूल माता-पिता से एक डेक्लेऱेशन फॉर्म पर साइन भी करवाई जिसमें ये लिखा होगा कि उनके परिवार में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)